थाना के बाहर रखे जब्त वाहनों से लगता है जाम
Updated at : 18 Mar 2015 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : खलारी थाना के समीप मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा जब्त किये गये वाहनों को खड़ा किया जाता है, जिसकी वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. थाना के पास जब्त वाहनों को रखने के लिए कोई जगह नहीं है. जब्त वाहनों के खड़ा रहने के कारण सड़क एकदम संकीर्ण हो […]
विज्ञापन
खलारी : खलारी थाना के समीप मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा जब्त किये गये वाहनों को खड़ा किया जाता है, जिसकी वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. थाना के पास जब्त वाहनों को रखने के लिए कोई जगह नहीं है. जब्त वाहनों के खड़ा रहने के कारण सड़क एकदम संकीर्ण हो गयी है, जिससे वहां अक्सर जाम लग जाता है.
बुकबुका साप्ताहिक हाट के दिन थाना के सामने वाहनों की कतार लग जाती है. थाना के सामने वाहनों को खड़ा रखना सुरक्षा की दृष्टि से भी ठीक नहीं है. थाना परिसर में भी वाहनों को खड़ा रखने की जगह नहीं बची है. नये थाना भवन के लिए बैंक ऑफ इंडिया के समीप जमीन आवंटित की गयी थी, लेकिन उस पर अब तक भवन नहीं बना पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




