रामडेरा पहुंचा हाथियों का झुंड

सिल्ली : सिल्ली के रामडेरा में बुधवार को हाथियों का एक झुंड घुस आया. 12 हाथियों के इस झुंड में हाथी का एक बच्च भी था. हाथियों का झुंड दिन भर गांव में विचरण करता रहा. घर या फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाया. गांव में हाथियों के आने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ […]
सिल्ली : सिल्ली के रामडेरा में बुधवार को हाथियों का एक झुंड घुस आया. 12 हाथियों के इस झुंड में हाथी का एक बच्च भी था. हाथियों का झुंड दिन भर गांव में विचरण करता रहा. घर या फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाया. गांव में हाथियों के आने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. हालांकि सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गये और दिन भर हाथियों की गतिविधि पर नजर रख रहे थे.
शाम होते ही हाथियों का यह झुंड रामडेरा में हिरण पार्क के समीप चला गया. इस संबंध में वनपाल केके शाह ने कहा कि हाथियों का यह झुंड बंगाल की तरफ से आया है. हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




