धार्मिक स्थलों से छेड़छाड़ नहीं करें
Updated at : 10 Mar 2015 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध : पुरियो गांव में ग्रामीणों की सभा, बंधु बोले इटकी : थाना क्षेत्र के पुरियो गांव स्थित जतरा स्थल के साथ कतिपय लोगों द्वारा छेड़छाड़ किये जाने के विरोध में सोमवार को सभा का आयोजन किया गया. सभा के दौरान आदिवासी महिलाओं ने उपवास रख कर जतरा स्थल स्थित बोंगा देवता पर जल चढ़ाया. […]
विज्ञापन
विरोध : पुरियो गांव में ग्रामीणों की सभा, बंधु बोले
इटकी : थाना क्षेत्र के पुरियो गांव स्थित जतरा स्थल के साथ कतिपय लोगों द्वारा छेड़छाड़ किये जाने के विरोध में सोमवार को सभा का आयोजन किया गया. सभा के दौरान आदिवासी महिलाओं ने उपवास रख कर जतरा स्थल स्थित बोंगा देवता पर जल चढ़ाया. सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बंधु तिर्की शामिल हुए. उन्होंने जतरा स्थल को चिह्न्ति कर खतियान में दर्ज किये जाने की मांग की.
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के साथ छेड़छाड़ बरदाश्त नहीं किया जायेगा. सभा में मुखिया शबनम उरांव, पंसस जॉन खलखो, अजय प्रकाश, एतवा उरांव, रवि गोप, बलमदीना टोप्पो, दुलारी खलखो व विलियम सहित अन्य शामिल थे. ज्ञात हो कि पुरियों गांव की एक जमीन को लेकर विवाद है. ग्रामीण इसे जतरा स्थल मानते हैं, जबकि गांव के ही एक व्यक्ति ने इस जमीन को अपना मानते हुए इसकी बिक्री कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




