लड़कियों शिक्षित बनायें

Updated at : 09 Mar 2015 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
लड़कियों शिक्षित बनायें

स्वयं सहायता समूह ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पिपरवार : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा रविवार को कल्याणपुर में महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे-से-कंधा […]

विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
पिपरवार : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा रविवार को कल्याणपुर में महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे-से-कंधा मिला कर चल रही हैं.
एक लड़की के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है. लड़कियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. जिप सदस्य शोभा कुजूर ने भी लड़कियों को शिक्षा देने पर बल दिया. इस दौरान डगडगिया स्वयं सहायता समूह द्वारा जागृति गीत, महुआ दल कोइवातरी की बालिकाओं द्वारा लघु नाटिका व सरहुल गीत प्रस्तुत किया गया.
आधुनिक बहू पर प्रस्तुत नाटिका को लोगों ने खूब सराहा. महिला दिवस पर गुलाब महिला स्वयं सहायता समूह बिलारी द्वारा लगाया गया स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना रहा. इस अवसर पर मीना कुमारी, विजय लक्ष्मी देवी, आशो देवी, किरण देवी, सुमन देवी, रेखा मेहता, मधुलता देवी, संध्या कुमारी, सुमन देवी, गीता देवी, विनीता एक्का, मगध पीओ एमके अग्रवाल, मुखिया अलेक्जेंडर तिग्गा, उमेश मेहता, विजय लाल, रामू मिंज, पूरन महतो, अलेक्जेंडर तिर्की आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola