हाथियों के हमले में एक घायल

सोनाहातू : प्रखंड के सावडीह, पापरीदा, बांधडीह व कोकाडीह गांव में शनिवार की रात हाथियों के झुंड ने जम कर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने सावडीह निवासी जगमोहन महतो के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथियों के हमले में जगमोहन महतो गंभीर रूप से घायल हो गये. हाथियों के झुंड ने कोकाडीह गांव निवासी […]
सोनाहातू : प्रखंड के सावडीह, पापरीदा, बांधडीह व कोकाडीह गांव में शनिवार की रात हाथियों के झुंड ने जम कर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने सावडीह निवासी जगमोहन महतो के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथियों के हमले में जगमोहन महतो गंभीर रूप से घायल हो गये.
हाथियों के झुंड ने कोकाडीह गांव निवासी कांतो महतो व विरींची महतो तथा पापरीदा गांव निवासी सुरेंद्र पुराण व टिकर पुराण के घर को भी नुकसान पहुंचाया. इधर, हाथियों के हमले से ग्रामीण भयभीत हैं. उन्होंने वन विभाग से हाथियों को क्षेत्र से भगाने की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




