स्कूटी से गिर कर दो छात्र घायल, रिम्स रेफर

Updated at : 24 Feb 2015 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूटी से गिर कर दो छात्र घायल, रिम्स रेफर

सोनाहातू : थाना क्षेत्र के दिड़सीर मोड़ के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में दो परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया है. घटना दिन के करीब एक बजे की है. हाई स्कूल सोनाहातू के छात्र परमेश्वर महतो व करम सिंह मुंडा जामुदाग हाई […]

विज्ञापन
सोनाहातू : थाना क्षेत्र के दिड़सीर मोड़ के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में दो परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया है. घटना दिन के करीब एक बजे की है. हाई स्कूल सोनाहातू के छात्र परमेश्वर महतो व करम सिंह मुंडा जामुदाग हाई स्कूल परीक्षा केंद्र से परीक्षा लिखने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे.
स्कूटी की रफ्तार तेज थी. इस कारण संतुलन बिगड़ा और दोनों गिर पड़े. दोनों को सोनाहातू अस्पताल लाया गया, जहां से रिम्स से रेफर किया गया. दोनो सेरेंगहातू गांव के रहनेवाले हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola