जाली नोट के साथ दो लोग गिरफ्तार
Updated at : 20 Feb 2015 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

मुरी : ओपी और सिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को नकली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से दो मोबाइल भी बरामद हुआ है. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है. पकड़े गये लोगों में मालदा के भुलकीटोला निवासी शेख कलाम व मुरी टुंगरीधर निवासी इम्तियाज आलम शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, […]
विज्ञापन
मुरी : ओपी और सिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को नकली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से दो मोबाइल भी बरामद हुआ है. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है. पकड़े गये लोगों में मालदा के भुलकीटोला निवासी शेख कलाम व मुरी टुंगरीधर निवासी इम्तियाज आलम शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, बरामद नोट जाली हो सकते हैं.
बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली कि मालदा से एक व्यक्ति जाली नोट करीब दो लाख रुपये लेकर वनांचल एक्सप्रेस से मुरी आ रहा है. इसी सूचना पर पुलिस मुरी स्टेशन पहुंची. ट्रेन से उतरने के बाद स्टेशन के बाहर शेख कलाम मुरी टुंगरीधर निवासी इम्तियाज अंसारी से लेनदेन कर रहा था. इसी बीच पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को पकड़ा. पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ. शेख कलाम ने पुलिस को बताया कि ये रुपये मालदा के एक व्यक्ति ने उसे इम्तियाज आलम को देने के लिए दिये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




