खूंटी में युवक की गोली मार कर हत्या

Updated at : 19 Feb 2015 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी में युवक की गोली मार कर हत्या

वारदात : मामा से मुलाकात कर घर लौट रहा था घटना स्थल से छह खोखा बरामद किया है अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी जारी खूंटी : थाना क्षेत्र के गुटजोरा के समीप मुख्य पथ पर बुधवार की शाम अपराधियों ने घासीबारी (कर्रा) निवासी सोनू साहू (22) की गोली मार कर हत्या कर दी. सूचना […]

विज्ञापन
वारदात : मामा से मुलाकात कर घर लौट रहा था
घटना स्थल से छह खोखा बरामद किया है
अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी जारी
खूंटी : थाना क्षेत्र के गुटजोरा के समीप मुख्य पथ पर बुधवार की शाम अपराधियों ने घासीबारी (कर्रा) निवासी सोनू साहू (22) की गोली मार कर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीपीओ दीपक शर्मा व थानेदार सहदेव प्रसाद ने घटना स्थल से छह खोखा बरामद किया. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक सोनू साहू अपने मामा से मिलने खूंटी आया था. शाम में वह अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से घासीबारी लौट रहा था. तभी गुटजोरा के समीप दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आये छह अपराधियों ने ओवर टोक कर उन्हें जबरन रुकवाया.
अपराधियों की मंशा भाप कर सोनू के दोस्त वहां से भाग निकले. इसके बाद अपराधियों ने गोली मार कर सोनू की हत्या कर दी. एसडीपीओ दीपक शर्मा ने बताया कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola