हमले में एक व्यक्ति घायल, सोनाहातू प्रखंड में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात

Updated at : 17 Feb 2015 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
हमले में एक व्यक्ति घायल, सोनाहातू प्रखंड में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात

सोनाहातू : प्रखंड के दुलमी-बोंगादार गांव में रविवार की रात जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके जांघ की हड्डी की फ्रैक्चर कर गयी है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि मानसिंह मुंडा (55) रात करीब आठ बजे अपने घर लौट […]

विज्ञापन
सोनाहातू : प्रखंड के दुलमी-बोंगादार गांव में रविवार की रात जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके जांघ की हड्डी की फ्रैक्चर कर गयी है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.
ग्रामीणों ने बताया कि मानसिंह मुंडा (55) रात करीब आठ बजे अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान दो हाथी अचानक आ धमके. जब तक मानसिंह कुछ समझ पाते, एक हाथी ने उठा कर दूर फेंक दिया.
संयोग से मानसिंह एक कुएं में जा गिरे. शोर सुन कर ग्रामीण दौड़े और उन्हें कुएं से निकाला. सोमवार की सुबह मानसिंह का इलाज कराया गया. उनके जांघ की हड्डु फ्रैक्चर कर गयी है. इधर, दोनों हाथियों ने रात भर गांव में उत्पात मचाया. हाथियों ने त्रिभुवन गोप, मझील सिंह मुंडा, त्रिभुवन गोप व दुखनी देवी के घरों को नुकसान पहुंचाया. गांव में लगे आलू व कद्दू को खा गये. उलीडीह गांव में कई जगह रखे धान खा गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola