विरोध में रोड पर उतरे लोग
Updated at : 12 Feb 2015 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध : एक ही रात साइमा मार्केट की सात दुकानों में चोरी चितरपुर : साइमा मार्केट में मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने सात दुकानों के शटर काट कर लगभग दो लाख रुपये संपत्ति की चोरी कर ली. घटना की सूचना लोगों को सुबह में मिली. लोगों ने कई दुकानों के शटर कटे हुए देखे. […]
विज्ञापन
अपराध : एक ही रात साइमा मार्केट की सात दुकानों में चोरी
चितरपुर : साइमा मार्केट में मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने सात दुकानों के शटर काट कर लगभग दो लाख रुपये संपत्ति की चोरी कर ली. घटना की सूचना लोगों को सुबह में मिली.
लोगों ने कई दुकानों के शटर कटे हुए देखे. चोरी की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गयी. पुलिस को सूचना देने के बाद भी वह घटनास्थल पर नहीं पहुंची. चोरी की घटना के विरोध में लोग सड़क पर उतर आये और रोड को जाम कर दिया. इस बीच पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों ने जाम को हटा दिया. लोगों ने पुलिस को खरी-खोटी सुनायी. मौके पर एएसआइयू के शर्मा ने दुकानदारों से चोरी की जानकारी ली और छानबीन शुरू की. बताया जाता है कि जिकरा मोबाइल दुकान के व्यवसायी वहीद उल्लाह ने बताया कि दुकान से लगभग 60 – 70 हजार रुपये के मोबाइल, लाइट, घड़ी व कीमती सामान की चोरी हुई है.
सिमरन साड़ी दुकान के व्यवसायी मिंटू के अनुसार 15 हजार रुपये की साड़ी व काउंटर से 39 सौ रुपये नकद चोरी कर ली. चोरों ने राजेश बासनालय से लगभग 30 हजार रुपये के बरतन व काउंटर से छह हजार रुपये एवं सुधाश्री श्रृंगार स्टोर से लगभग छह हजार रुपये चांदी के सिक्के की चोरी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




