लेजर लाइट से सजेगा मां भद्रकाली मंदिर

Updated at : 10 Feb 2015 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
लेजर लाइट से सजेगा मां भद्रकाली मंदिर

प्राचीन कालीन इतिहास व पुरातात्विक अवशेषों की लगायी जायेगी प्रदर्शनी 20 फरवरी को गायक भरत शर्मा पेश करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम इटखोरी : तीन दिवसीय ‘इटखोरी महोत्सव’ के दौरान मां भद्रकाली मंदिर को लेजर लाइट से सजाया जायेगा़ साथ ही लेजर शो के माध्यम से मंदिर के प्राचीन कालीन इतिहास व पुरातात्विक अवशेषों की प्रदर्शनी दिखायी […]

विज्ञापन
प्राचीन कालीन इतिहास व पुरातात्विक अवशेषों की लगायी जायेगी प्रदर्शनी
20 फरवरी को गायक भरत शर्मा पेश करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
इटखोरी : तीन दिवसीय ‘इटखोरी महोत्सव’ के दौरान मां भद्रकाली मंदिर को लेजर लाइट से सजाया जायेगा़ साथ ही लेजर शो के माध्यम से मंदिर के प्राचीन कालीन इतिहास व पुरातात्विक अवशेषों की प्रदर्शनी दिखायी जायेगी़ जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा़ आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि लेजर शो का प्रसारण 60 गुणा 40 फीट मंच से होगा़
जिससे लोग मंदिर के इतिहास की जानकारी प्राप्त कर सकेंग़े इसके अलावा लेजर शो के माध्यम से ही रामायण का प्रसारण होगा़ उत्सव के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्ज से सजाया जायेगा़ इसके लिए दिल्ली व रांची के कलाकारों को जिम्मेवारी दी गयी है़
समारोह में रांची के नंदलाल ग्रुप के लगभग 300 कलाकारों द्वारा झारखंड के विभिन्न कला का प्रदर्शन किया जायेगा़ जिसमें बिरहू डांस, नागपुरी डांस, नागिया डांस का आयोजन किया जायेगा़ प्रिंस ग्रुप द्वारा लेजर शो का आयोजन किया जायेगा़ 20 फरवरी को गायक भरत शर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जायेगा़ मंदिर परिसर में समारोह को सफल बनाने के लिये पार्किंग व लोगों के ठहरने की भी विशेष व्यवस्था की गयी है़ मौके पर बौद्ध धर्म के 17वें करमापा भी आयेंग़े समारोह का उदघाटन झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास 19 फरवरी को करेंग़े
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola