कार्यो में तेजी लायें अधिकारी : अमित

Updated at : 10 Feb 2015 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यो में तेजी लायें अधिकारी : अमित

आयोजन : मुरी पूर्वी व पश्चिमी पंचायत में लगा जनता दरबार मुरी : प्रशासनिक अधिकारी विभागीय कार्यो में तेजी लायें, जनता की हर समस्या सुने और उनका समाधान करें. ये बातें विधायक अमित कुमार महतो ने सोमवार को मुरी पंचायत पूर्वी व पश्चिमी में आयोजित जनता दरबार में कही. इस दौरान श्री महतो ने ग्रामीणों […]

विज्ञापन
आयोजन : मुरी पूर्वी व पश्चिमी पंचायत में लगा जनता दरबार
मुरी : प्रशासनिक अधिकारी विभागीय कार्यो में तेजी लायें, जनता की हर समस्या सुने और उनका समाधान करें. ये बातें विधायक अमित कुमार महतो ने सोमवार को मुरी पंचायत पूर्वी व पश्चिमी में आयोजित जनता दरबार में कही. इस दौरान श्री महतो ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और इसे दूर करने का आश्वासन दिया.
जनता दरबार में दोनों पंचायतों की विभिन्न समस्याओं से जुड़े करीब 900 आवेदन आये. इनमें इंदिरा आवास, वृद्धावस्था पेंशन, कुआं, तालाब, चापानल, पीसीसी पथ, चेकडैम, ट्रांसफारमर व बीपीएल कार्ड आदि से संबंधित मामले हैं.
मौके पर अंचल निरीक्षक मदन मोहन माली, ग्राम सेवक हरि हजाम,रोजगार सेवक,जनसेवक समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola