अधेड़ की हत्या

Updated at : 26 Jan 2015 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
अधेड़ की हत्या

खूंटी : अड़की के हेमरोम बाजार में हथियारबंद अपराधियों ने रविवार शाम चार बजे बाजार प्रबंध समिति के सदस्य राजा भेगरा(50) की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गयी. देखते-ही-देखते बाजार खाली हो गया. सूचना मिलने पर पहुंचे एसपी अनीश गुप्ता व एसडीपीओ दीपक शर्मा ने घटनास्थल पर […]

विज्ञापन

खूंटी : अड़की के हेमरोम बाजार में हथियारबंद अपराधियों ने रविवार शाम चार बजे बाजार प्रबंध समिति के सदस्य राजा भेगरा(50) की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गयी.

देखते-ही-देखते बाजार खाली हो गया. सूचना मिलने पर पहुंचे एसपी अनीश गुप्ता व एसडीपीओ दीपक शर्मा ने घटनास्थल पर छानबीन की. मालूम हो कि दो वर्ष पूर्व इसी बाजार में नक्सलियों ने राजा भेंगरा के पुत्र लुपू भेंगरा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जानकारी के अनुसार शाम चार बजे राजा भेंगरा बाजार दुकानदारों से टोकन की राशि जमा ले रहे थे.

इसी क्रम में एक दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधी वहां पहुंची और राजा भेंगरा पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी जंगल की ओर भाग गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola