चूरी के माइनिंग स्टाफ हड़ताल पर

Updated at : 12 Jan 2015 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
चूरी के माइनिंग स्टाफ हड़ताल पर

डकरा : रविवार को ड्यूटी नहीं देने के विरोध में रविवार को चूरी परियोजना के सभी माइनिंग स्टाफ हड़ताल पर चले गये. रविवार को ड्यूटी देने के मुद्दे पर तीन बार परियोजना स्तर के माइनिंग स्टाफ के साथ वार्ता हो चुकी है, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला. नौ जनवरी को इंडियन नेशनल माइंस ऑफिसियल […]

विज्ञापन
डकरा : रविवार को ड्यूटी नहीं देने के विरोध में रविवार को चूरी परियोजना के सभी माइनिंग स्टाफ हड़ताल पर चले गये. रविवार को ड्यूटी देने के मुद्दे पर तीन बार परियोजना स्तर के माइनिंग स्टाफ के साथ वार्ता हो चुकी है, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला.
नौ जनवरी को इंडियन नेशनल माइंस ऑफिसियल सुपरवाइजरी स्टाफ एसोसिएशन (इनमोसा) के एनके एरिया सचिव संजय सिन्हा के साथ चूरी पीओ गोपाल शफी की वार्ता हुई, जिसमें प्रबंधन ने उनकी मांग मानने का मौखिक आश्वासन भी दिया था. इधर, माइनिंग स्टाफ ने रविवार को ड्यूटी नहीं करने का निर्णय लिया है. माइनिंग स्टाफ के काम पर नहीं जाने से एनके एरिया की एक मात्र भूमिगत परियोजना चूरी में कामकाज ठप हो गया है.
इस संबंध में संजय सिन्हा ने बताया कि चूरी में 16माइनिंग स्टाफ हैं. यहां 15 लोगों को रविवार को ड्यूटी दी जाती थी. अचानक तीन लोगों का संडे काट कर 12 कर दिया गया. इस संबंध में कई बार परियोजना प्रबंधन से वार्ता हुई.
नौ जनवरी को परियोजना पदाधिकारी द्वारा मौखिक सहमति देने के बाद भी 12 लोगों को ही रविवार को ड्यूटी दी जा रही है. इस निर्णय के विरोध में इनमोसा के सदस्यों ने रविवार को ड्यूटी नहीं करने का निर्णय लिया है. प्रबंधन को इसकी जानकारी दे दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola