राय में एक ही रात चोरी की दो वारदात
Updated at : 07 Jan 2015 11:08 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : खलारी थानांतर्गत स्टेशन रोड, राय स्थित फिरोज अंसारी के मोटर गैरेज से सोमवार की रात 30 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया. चोर एस्बेस्टस सीट तोड़ कर गैरेज में घुसे थे. गैरेज संचालक फिरोज अंसारी को मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी मिली. एक सप्ताह पहले भी उक्त गैरेज में चोरी का […]
विज्ञापन
पिपरवार : खलारी थानांतर्गत स्टेशन रोड, राय स्थित फिरोज अंसारी के मोटर गैरेज से सोमवार की रात 30 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया. चोर एस्बेस्टस सीट तोड़ कर गैरेज में घुसे थे.
गैरेज संचालक फिरोज अंसारी को मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी मिली. एक सप्ताह पहले भी उक्त गैरेज में चोरी का प्रयास किया गया था. इधर, दरहाटांड़ स्थित तुलसी महतो के कैंपस से चोरों ने एक डंपर (एमएनओ 7ए-3820) की दो बैटरी चुरा ली. चोरी गयी बैटरी की कीमत 22 हजार रुपये बतायी जा रही है. सोमवार रात चोरों ने राय बाजार स्थित दो दुकानों का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों के जग जाने के कारण वे भाग निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




