गुरु घासीदास के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान
Updated at : 31 Dec 2014 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

डकरा : छत्तीसगढ़ी एकता मंच डकरा द्वारा मंगलवार को संत शिरोमणि गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन समाजसेवी सुरेंद्रनाथ पांडेय व एनके महाप्रबंधक केके मिश्र ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर अतिथियों ने कहा कि गुरु घासीदास के बताये मार्ग पर चल कर ही एक आदर्श समाज का निर्माण […]
विज्ञापन
डकरा : छत्तीसगढ़ी एकता मंच डकरा द्वारा मंगलवार को संत शिरोमणि गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन समाजसेवी सुरेंद्रनाथ पांडेय व एनके महाप्रबंधक केके मिश्र ने संयुक्त रूप से किया.
मौके पर अतिथियों ने कहा कि गुरु घासीदास के बताये मार्ग पर चल कर ही एक आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है. इसके पूर्व समाज के लोगों ने पंडित देवराम आचार्य व गोरे लाल के सानिध्य में पूजा-अर्चना की. इस दौरान भंडारा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. कार्यक्रम का संचालन कन्हाई पासी व धन्यवाद ज्ञापन अमरलाल सतनामी ने किया.
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी एकता मंच झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नारंग, प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, कैप्टन एमके सिंह, कृष्णा चौहान, बलराम सिंह, बसंत लाल सतनामी, साहेब लाल सतनामी, विजय लाल सतनामी, जगदीश सतनामी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




