चुनाव संपन्न होते ही कोयला तस्कर सक्रिय
Updated at : 29 Dec 2014 10:49 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही कोयला तस्कर एक बार फिर सक्रिय हो गये हैं. पिपरवार क्षेत्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तैनाती के बावजूद कोयला तस्कर कोयला टपाने में सफल हो रहे हैं. प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं हो पा रही है. दो दिन पूर्व राय-बुढ़मू मार्ग पर पाही […]
विज्ञापन
पिपरवार : विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही कोयला तस्कर एक बार फिर सक्रिय हो गये हैं. पिपरवार क्षेत्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तैनाती के बावजूद कोयला तस्कर कोयला टपाने में सफल हो रहे हैं. प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं हो पा रही है.
दो दिन पूर्व राय-बुढ़मू मार्ग पर पाही के निकट गाड़ी खराब हो जाने के कारण कोयला तस्कर एक डंपर कोयला सड़क पर गिरा कर भाग गये. बाद में ग्रामीण कोयला उठा कर ले गये. दो दिन पहले ही मानकी के निकट खलारी पुलिस ने 15 टन कोयला लदे डंपर को पकड़ा था.
पिछले कई दिन से बचरा बारूद घर के पीछे वाले रास्ते से भाया नगड़ुवा-होसीर डंपरों से कोयला टपाने का प्रयास जारी है. शनिवार की सुबह दो जगहों पर सड़क के किनारे कोयला गिरे होने की खबर आने के बाद पिपरवार पुलिस हरकत में आयी. सीसीएल के सुरक्षा विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गयी. शाम तक कोयला वहीं पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




