मतगणना कल, तैयारी पूरी
Updated at : 22 Dec 2014 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : बिरसा कॉलेज में 23 दिसंबर को होनेवाली मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से शुरू होगा. इससे पूर्व सुबह छह बजे तक सभी अधिकारी, कर्मचारी, चुनाव एजेंट आदि को मतगणना स्थल पर पहुंचना है. मतगणना स्थल के अंदर और बाहर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती […]
विज्ञापन
खूंटी : बिरसा कॉलेज में 23 दिसंबर को होनेवाली मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से शुरू होगा. इससे पूर्व सुबह छह बजे तक सभी अधिकारी, कर्मचारी, चुनाव एजेंट आदि को मतगणना स्थल पर पहुंचना है.
मतगणना स्थल के अंदर और बाहर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी. मतगणना कक्ष में मोबाइल ले जाने पर पाबंदी है. खूंटी व तोरपा के कुल 456 बूथों के मत पत्रों की गणना होगी. दोनों विधानसभा सीटों की मतगणना को लेकर 14-14 टेबुल बनाये गये हैं. डीसी सामसोन सोय ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी है.संबंधित अधिकारियों की डय़ूटी लगा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




