जीएम कार्यालय का घेराव किया

Updated at : 06 Dec 2014 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
जीएम कार्यालय का घेराव किया

खलारी : बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को खलारी सीमेंट फैक्टरी के कामगारों ने फैक्टरी के जीएम जेपी सिन्हा व कार्मिक प्रबंधक सत्येंद्र सिंह का घेराव किया. मजदूरों का कहना है कि दो माह का वेतन नहीं मिला है, लेकिन फैक्टरी में कोयला लोडिंग का काम चल रहा है. कामगारों ने कहा […]

विज्ञापन

खलारी : बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को खलारी सीमेंट फैक्टरी के कामगारों ने फैक्टरी के जीएम जेपी सिन्हा व कार्मिक प्रबंधक सत्येंद्र सिंह का घेराव किया. मजदूरों का कहना है कि दो माह का वेतन नहीं मिला है, लेकिन फैक्टरी में कोयला लोडिंग का काम चल रहा है.

कामगारों ने कहा कि सीमेंट फैक्टरी से कोयला लोडिंग का काम बंद कराया जायेगा तथा रांची कार्यालय में धरना दिया जायेगा. कामगारों का कहना है कि फैक्टरी के चेयरमैन द्वारा कामगारों को दिये गये सारे आश्वासन झूठे साबित हुए हैं. एक सप्ताह के अंदर एक माह का वेतन देने की बात मजदूरों से कही गयी थी, लेकिन वेतन नहीं दिया गया, जिससे उनके समक्ष भुखमरी की हालत हो गयी है. मजदूरों ने कहा कि फैक्टरी के कामगार इस बार चुनाव का बहिष्कार करेंगे.

उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल के नेताओं ने कामगारों को धोखा दिया है और उनकी समस्याओं को सुनने व हल करने की बजाय हमेशा से नजर अंदाज किया है. इस अवसर पर यूके झा, केके वर्मा, राजेंद्र सिंह, विनय पांडेय, विवेका सिंह, रमेश पांडेय, मुर्तजा अंसारी, राजन लाल, नंदू महतो, कामता राम, मक्खन राम, सोमरा मुंडा, नेपाल पांडेय, तुलसी लोहार, देवनाथ राम, मंगल मुंडा व कुंदन गंझू सहित अन्य कामगार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola