मैक्लुस्कीगंज रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन

Updated at : 16 Jul 2013 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन

खलारी/मैक्लुस्कीगंज : मैक्लुस्कीगंज डेवलपमेंट फोरम ने 30 जून को मैक्लुस्कीगंज रेलवे स्टेशन पर जम कर प्रदर्शन किया. इससे पूर्व फोरम के महासचिव सुरेंद्रनाथ पांडेय के नेतृत्व में मैक्लुस्कीगंज डेवलपमेंट फोरम के सदस्य व पंचायत प्रतिनिधि मैक्लुस्कीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे. सभी ने एक स्वर से मैक्लुस्कीगंज रेलवे स्टेशन को किसी भी कीमत पर दूषित नहीं होने […]

विज्ञापन

खलारी/मैक्लुस्कीगंज : मैक्लुस्कीगंज डेवलपमेंट फोरम ने 30 जून को मैक्लुस्कीगंज रेलवे स्टेशन पर जम कर प्रदर्शन किया. इससे पूर्व फोरम के महासचिव सुरेंद्रनाथ पांडेय के नेतृत्व में मैक्लुस्कीगंज डेवलपमेंट फोरम के सदस्य व पंचायत प्रतिनिधि मैक्लुस्कीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे.

सभी ने एक स्वर से मैक्लुस्कीगंज रेलवे स्टेशन को किसी भी कीमत पर दूषित नहीं होने देने की बात कही. श्री पांडेय ने कहा कि मैक्लुस्कीगंज स्टेशन में साइडिंग खोलने की तैयारी की जा रही है. लेखक विकास कुमार झा ने कहा कि मैक्लुस्कीगंज को बचाने के लिए वे मैक्लुस्कीगंज डेवलपमेंट फोरम के साथ हैं.

विरोध-प्रदर्शन में जिप सदस्य शुक्रमनी देवी, मुखिया पुतुल देवी, पुष्पा खलखो, सुशील तिवारी, जितेंद्रनाथ पांडेय, मनोज गुप्ता, दीपक प्रसाद, मुखदेव गोप, सुरेश मुंडा, अरुण गंझू, अनिल गंझू, राजू साह, वीरेंद्र प्रसाद, पंकज प्रसाद, मजीद आलम समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola