हजाम में हाथियों का उत्पात

Updated at : 16 Jul 2013 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
हजाम में हाथियों का उत्पात

सिल्ली : प्रखंड के हजाम गांव में बुधवार की रात जंगली हाथियों के एक झुंड ने उत्पात मचाया. हाथियों ने खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया. प्रभावित लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है. ग्रामीणों के अनुसार आधी रात को जंगली हाथियों का एक दल हजाम गांव में घुसा […]

विज्ञापन

सिल्ली : प्रखंड के हजाम गांव में बुधवार की रात जंगली हाथियों के एक झुंड ने उत्पात मचाया. हाथियों ने खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया. प्रभावित लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है. ग्रामीणों के अनुसार आधी रात को जंगली हाथियों का एक दल हजाम गांव में घुसा आया.

इस झुंड में करीब 16 हाथी थे. गांव में घुसते ही उन्होंने खेतों की ओर रुख किया. इस क्रम में करीब एक एकड़ में लगे बैंगन, बोदी, मकई, शकरकंद व कटहल समेत कई फसलों को रौंद दिया. इसके अलावा करीब एक एकड़ में लगी मकई की फसल को चट कर गये. करीब चार घंटे तक उत्पात मचाने के बाद हाथियों का यह झुंड जंगल की ओर चला गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola