खूंटी में धड़ल्ले से बिक रहे हैं मोबाइल सिम

खूंटी:जिला में मोबाइल कंपनी कनेक्शन बढ़ाने की होड़ में सिम बेचने के बाबत सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रही हैं. एक ही आइडी प्रूफ पर ऑफर के नाम पर तीन सिम तक दे दिया जाता है. साप्ताहिक बाजारों में सिम बेचने के लिए मोबाइल कंपनियों द्वारा स्टॉल भी लगाये जाते हैं. कम दाम में कई […]
खूंटी:जिला में मोबाइल कंपनी कनेक्शन बढ़ाने की होड़ में सिम बेचने के बाबत सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रही हैं. एक ही आइडी प्रूफ पर ऑफर के नाम पर तीन सिम तक दे दिया जाता है. साप्ताहिक बाजारों में सिम बेचने के लिए मोबाइल कंपनियों द्वारा स्टॉल भी लगाये जाते हैं. कम दाम में कई नंबर व ज्यादा टॉक टाइम मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में सिम लेने के लिए होड़ मच जाती है. हालांकि उपभोक्ता बताते हैं कि ऐसे स्कीम वाले पैकेज में एम सिम तो चालू रहता है, लेकिन अन्य सिम बंद हो जाते हैं.
क्या होना चाहिए : एक आइडी प्रूफ पर एक ही सिम देना चाहिए, ताकि इसके दुरुपयोग की संभावना न हो. नक्सलवाद व उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए.
क्या कहते हैं एसडीपीओ : दीपक शर्मा ने कहते हैं कि सिम खरीदने व उसके इस्तेमाल में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. किसी आपराधिक वारदात में सिम कार्ड का उपयोग करने पर सिम होल्डर पर ही कानूनी कार्रवाई होती है. लोगों को चाहिए कि वे अपने नाम का सिम दूसरों को इस्तेमाल के लिए न दें. गलत तरीके से सिम बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




