नि:शक्तों की सेवा प्रभु की सेवा

Updated at : 10 Oct 2014 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
नि:शक्तों की सेवा प्रभु की सेवा

कर्म वही महान है जिससे दीन दुखियों की सेवा है. रेड क्रॉस शाखा ने नि:शक्तों की सहायता के लिए जो काम किया है, वह परोपकार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा.उक्त बातें विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही. वे गुरुवार को रेड क्रॉस खूंटी, विकलांग पुनर्वास केंद्र रांची व एलिम्को द्वारा नि:शक्तों के […]

विज्ञापन

कर्म वही महान है जिससे दीन दुखियों की सेवा है. रेड क्रॉस शाखा ने नि:शक्तों की सहायता के लिए जो काम किया है, वह परोपकार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा.उक्त बातें विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही. वे गुरुवार को रेड क्रॉस खूंटी, विकलांग पुनर्वास केंद्र रांची व एलिम्को द्वारा नि:शक्तों के बीच कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण समारोह में बोल रहे थे. विधायक ने कहा कि नि:शक्तों की सेवा भगवान की सेवा है.

दूसरे संस्थाओं को भी ऐसे कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. विशिष्ट अतिथि एसडीओ खूंटी घोलप रमेश गोरख ने कहा कि रेड क्रॉस का कार्य सराहनीय है. यह शिविर हमेशा परोपकार की राह दिखाता रहेगा. लोगों को अपने मन में हमेशा दूसरों की सहायता करने की भावना रखनी चाहिए. रेड क्रॉस रांची के डॉ सुशील कुमार ने कहा कि शाखा ऐसे कार्यो को हमेशा बढ़ावा देती रहेगी. आगे भी हम इस तरह शिविर लगायेंगे. रेड क्रॉस खूंटी शाखा के अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र व कोषाध्यक्ष श्रीपाल जैन ने कहा कि नि:शक्तता अभिशाप नहीं है. धन्यवाद ज्ञापन सचिव जगतपति साहू ने किया. शिविर में 358 निक्तों के बीच 14 लाख मूल्य के कृत्रिम अंग, उपकरण, हियरिंग एड, ट्राइसाइकिल आदि का वितरण किया गया. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी लाल सिंह कुरील,एलिम्को के एमडी एसी कटियार, सिविल सजर्न डॉ दिलीप सिंह, डॉ एस के शांडिल्या,रमेश भगत, रमेश जैन, कैलाश भगत, संजय दास, चमरा मुंडा, सुबोध मिश्र, जीसी महतो, रमेश मांझी, बीके सिंह, विनय कुमार, किशू तिवारी, सचिन शाहदेव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola