कोयला लदा ट्रक जब्त

खलारी : खलारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बगलता के बरवाटोली जंगल से दो टन अवैध कोयला के साथ एक ट्रक (जेएच02एफ-0566) को जब्त किया. इस संबंध में खलारी थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि बगलता के पास बरवाटाली जंगल से अवैध कोयले की तस्करी की […]
खलारी : खलारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बगलता के बरवाटोली जंगल से दो टन अवैध कोयला के साथ एक ट्रक (जेएच02एफ-0566) को जब्त किया. इस संबंध में खलारी थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि बगलता के पास बरवाटाली जंगल से अवैध कोयले की तस्करी की जा रही है.
मंगलवार देर रात पुलिस ने जंगल में छापा मारा. भनक लगते ही कोयला लोड कर रहे सभी लोग वहां से भाग निकले. मौके पर से एक ट्रक को जब्त किया गया. उस पर दो टन कोयला लदा था. वहां तस्करी के लिए रखे गये कोयले को सीसीएल के हवाले कर दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




