पानी के अभाव में एस्ट्रोटर्फ के खराब होने का खतरा

खूंटी. एसएस हाइस्कूल खूंटी में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बना एस्ट्रोटर्फ मैदान बदहाल है. पानी का छिड़काव नहीं होने से कीमती टर्फ के खराब होने का खतरा मंडराने लगा है. खिलाड़ियों को मजबूरन सूखे टर्फ पर खेलना पड़ रहा है. उक्त एस्ट्रोटर्फ मैदान का निर्माण एनबीसीसी द्वारा कराया गया था. जानकारी के […]
खूंटी. एसएस हाइस्कूल खूंटी में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बना एस्ट्रोटर्फ मैदान बदहाल है. पानी का छिड़काव नहीं होने से कीमती टर्फ के खराब होने का खतरा मंडराने लगा है. खिलाड़ियों को मजबूरन सूखे टर्फ पर खेलना पड़ रहा है. उक्त एस्ट्रोटर्फ मैदान का निर्माण एनबीसीसी द्वारा कराया गया था.
जानकारी के अनुसार स्टेडियम में पानी छिड़काव के लिए संप हाउस व स्प्रिंग्लर का निर्माण किया गया. खिलाड़ियों के मुताबिक लगाये जाने के बाद से स्प्रिंग्लर ने कभी ठीक ढंग से काम नहीं किया. वर्तमान में वह बेकार पड़ा है. यही स्थिति रही, तो करोड़ों रुपये की लागत से बना एस्ट्रोटर्फ मैदान बरबाद हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




