अधूरी योजनाएं पूरी करें
Updated at : 20 Sep 2014 3:10 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को खूंटी के किसान भवन में डीडीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई. मौके पर डीडीसी ने खूंटी, अड़की व मुरहू प्रखंड में चल रही मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. मनरेगा में वर्ष 2010-11 व वर्ष […]
विज्ञापन
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को खूंटी के किसान भवन में डीडीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई. मौके पर डीडीसी ने खूंटी, अड़की व मुरहू प्रखंड में चल रही मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. मनरेगा में वर्ष 2010-11 व वर्ष 2011-12 की योजनाओं के अधूरे होने पर डीडीसी ने अधिकारियों को फटकार लगायी. डीडीसी ने कहा कि अधिकारी काम करे या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहे.
पांच वर्ष में भी योजनाओं का अधूरा रहना अधिकारियों की निष्क्रियता को प्रमाणित करता है. दो माह के अंदर उक्त दोनों सत्र की सभी अधूरी योजनाओं को पूरा करें या फिर क्लोज करें. उन्होंने योजनाओं की मापी पुस्तिका शीघ्र जमा करने व पंचायत सेवकों को सभी संबंधित अभिलेख प्रगति के बाबत अधोहस्ताक्षरी को देने का निर्देश दिया. साथ ही मनरेगा कुआं, सड़क सहित अन्य निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी ली. बैठक में डीआरडीए निदेशक केबी पांडेय, नोडल पदाधिकारी सुधीर मुमरू, बीडीओ खूंटी विनय मनीष लकड़ा, अड़की बीडीओ मेरी मड़की, मुरहू बीडीओ सुषमा लकड़ा सहित सभी कनीय अभियंता व पंचायत सेवक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




