बुंडू अनुमंडल में मैट्रिक के 13 परीक्षा केंद्र और इंटर छह परीक्षा केंद्र

Updated:
विज्ञापन
बुंडू अनुमंडल में मैट्रिक के 13 परीक्षा केंद्र और इंटर छह परीक्षा केंद्र

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आगामी 13 फरवरी से शुरू होगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

बुंडू. मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आगामी 13 फरवरी से शुरू होगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में मैट्रिक के 13 परीक्षा केंद्र और इंटर के छह परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें अनुमंडल प्रशासन की ओर से कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने को लेकर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. अनुमंडल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मैट्रिक में अमानत अली इंटर कॉलेज बुंडू, बालिका उच्च विद्यालय बुंडू, रमेश सिंह मुंडा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय बुंडू, संत जेवियर उच्च विद्यालय बुंडू, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सलगाड़ीह तमाड़, राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय तम���ड़, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय तमाड़, संत जन उच्च विद्यालय डोरिया तमाड, राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय सोनाहातू, उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमुदाग, मध्य विद्यालय सोनाहातू, राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय राहे, सर्वोदय पब्लिक स्कूल गोंमदा राहे, इंटर के लिए सिंबोसिस पब्लिक स्कूल बुंडू, बालिका उच्च विद्यालय बुंडू, रमेश सिंह मुंडा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय बुंडू, अमानत अली इंटर कॉलेज बुंडू, संत जेवियर उच्च विद्यालय बुंडू, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सलगाड़ीह तमाड़. परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा केंद्र आसपास में अनुमंडल प्रशासन की ओर से धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता अधिनियम लागू कर भीड़भाड़ नहीं करने का सख्त आदेश दिया गया है.

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होगी

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola