तोरपा में हाथियों ने तीन घर ढाहे

Updated at : 21 May 2019 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
तोरपा में हाथियों ने तीन घर ढाहे

तोरपा : प्रखंड के तपकारा पंचायत के सेहलदाग गांव में रविवार की रात को जंगली हाथियों ने उत्पात मचा कर हेरमन तोपनो के प्रधानमंत्री आवास को ध्वस्त कर दिया. इनके अलावा जंगली हाथी ने एतवा गुड़िया तथा सरहनी तोपनो के घर भी ढाह दिया. उनके घरों में रखे अनाज खा गये. मुखिया सुदीप गुड़िया ने […]

विज्ञापन

तोरपा : प्रखंड के तपकारा पंचायत के सेहलदाग गांव में रविवार की रात को जंगली हाथियों ने उत्पात मचा कर हेरमन तोपनो के प्रधानमंत्री आवास को ध्वस्त कर दिया. इनके अलावा जंगली हाथी ने एतवा गुड़िया तथा सरहनी तोपनो के घर भी ढाह दिया. उनके घरों में रखे अनाज खा गये. मुखिया सुदीप गुड़िया ने वहां पहुंच कर क्षति का जायजा लिया. उन्होंने सभी को मुआवजा देने की मांग वन विभाग से की है. जानकारी के अनुसार कमडा शांति नगर में बुधनी गुड़िया के घर को भी रविवार की रात में हाथियों ने ढाह दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola