भाजपा की नीतियां जन विरोधी : विधायक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2019 2:17 AM
खूंटपानी : महागठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में विधायक ने निकाली बाइक रैली खूंटपानी : खूंटी से महागठबंधन (कांग्रेस) प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में खूंटपानी में बाइक रैली निकाली गयी. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन करीब 50 गांवों में बाइक रैली निकाल कर लोगों से समर्थन की […]
खूंटपानी : महागठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में विधायक ने निकाली बाइक रैली
खूंटपानी : खूंटी से महागठबंधन (कांग्रेस) प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में खूंटपानी में बाइक रैली निकाली गयी. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन करीब 50 गांवों में बाइक रैली निकाल कर लोगों से समर्थन की अपील की गयी. विधायक ने कहा कि भाजपा ने खूंटी लोस क्षेत्र का 40 वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया, लेकिन क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हुआ. सिर्फ बातों के मायाजाल में लोगों को फांस कर रखा गया.
कांग्रेस के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने पर ही खूंटी के साथ-साथ देश का विकास हो सकेगा. महागठबंधन ही देश को दिशा देने का कार्य करेगी. केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों में नाराजगी है. हमारी सरकार बनी तो जन भावनाओं के अनुरूप कार्य होंगे. पिछले चुनावों में किये वायदों को पूरा करने में भाजपा सरकार विफल रही है. उन्होंने विस्थापन, भूमि अधिग्रहण, नोटबंदी, उद्योगों की बंदी समेत कई मुद्दों को लेकर राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की.
इन गांवों में निकाली गयी बाइक रैली
विधायक दशरथ गागराई ने पांड्राशाली चौक से होरलोर, उनचुड़ी, बड़ाचीरू, गिंडीमुंडी, खुंबरम, खूंटी, खिरी, चमकोदिड़ी, सांगाजाटा, थोलको, आबुरू, बुनुमदा, सालीगुट्टू, तैऐनलोर, केयाड़चालोम, गोंडाई, बादिया, जानुमबेड़ा, बींज, गोटाई, बासाहातु, पाताहातु, गाढ़ाहातु, कुचुहातु, सोनरो, पुरुनियां, आंकलकुटी, डोंबरा, गम्हरिया, दोपाई, छोटालगिया, बड़ालगिया, टाकुरागुट्टू, गुट्टूहातु, ऐदेलबेड़ा, केयापता, बैंका, कोटसोना, उलीगुट्टू, लोहरदा, अरगुंडी, खूंटपानी, मतकमहातु, कैदा, बारिपी, शारदा, पासुहातु, कुदरूहातु, पुटिदा, मोजोडिंबा, गुंटिया आदि गांव में मोटरसाइकिल रैली निकाली. मौके पर विधायक प्रतिनिधि दुर्गाचरण पाड़ेया, प्रखंड अध्यक्ष डिंबु तियू, सतीश पुरती, भगवान बानरा, राहुल गोप, मिलन बानरा, हाथी हाइबुरू, अर्जुन हेम्ब्रम, सिंगराय होनहागा, विशुम बोदरा, संतोष पुरती, जयसिंह पुरती, सिंगराय बानरा, बीरसिंह हेम्ब्रम समेत झामुमो, कांग्रेस व झाविमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










