तमाड़ में कांग्रेस का संगठन मजबूत करने पर जोर

Updated:
विज्ञापन
तमाड़ में कांग्रेस का संगठन मजबूत करने पर जोर

प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को आयोजित हुई.

विज्ञापन

तमाड़. प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय सेठ ने की. बैठक में संगठन को प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की गयी. साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संबंध बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने पर जोर दिया गया. आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि अजय साहू, पूर्वी मंडल अध्यक्ष लालू प्रसाद महतो, मध्य मंडल अध्यक्ष खगेश चंद्र महतो, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अर्जुन सेठ, पंचायत अध्यक्ष भजोहरी लोहरा, नंदकिशोर सेठ, लखींद्र नाथ महतो, सुरेश चंद्र महतो, परेश महतो, अभिषेक उरांव, शिशुपाल पुराण, दिनेश सेठ, गुरुचरण मुंडा, भागीरथ मुंडा, संदीप महतो, महकम महतो और कृष्णा महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola