आरसी चर्च तोरपा का पल्ली दिवस मना, िवश्वासियों को दी बधाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2018 2:07 AM

विज्ञापन

तोरपा : आरसी चर्च तोरपा में रविवार को पल्ली दिवस मनाया गया. इस अवसर पर पवित्र मिस्सा व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. मिस्सा अनुष्ठान पल्ली पुरोहित विलियम तोपनो की अगुवाई में संपन्न हुई. उन्होंने उपस्थित विश्वासियों को पल्ली के स्थापना दिवस की बधाई दी तथा समाज के कल्याण की कामना की. उन्होंने कहा कि पल्ली की […]

विज्ञापन
तोरपा : आरसी चर्च तोरपा में रविवार को पल्ली दिवस मनाया गया. इस अवसर पर पवित्र मिस्सा व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. मिस्सा अनुष्ठान पल्ली पुरोहित विलियम तोपनो की अगुवाई में संपन्न हुई. उन्होंने उपस्थित विश्वासियों को पल्ली के स्थापना दिवस की बधाई दी तथा समाज के कल्याण की कामना की.
उन्होंने कहा कि पल्ली की स्थापना यहां के विश्वासियों के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. मिस्सा अनुष्ठान के पश्चात पल्ली के पुरोहितों का स्वागत किया गया तथा नाचते गाते मुख्य मंच तक उन्हें लाया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला विकास केंद्र, संत अन्ना आदि जगहों की युवतियों के अलावा पल्ली अंतर्गत विभिन्न मंडली के लोग शामिल हुए.
मौके पर फादर अजीत केरकेट्टा, जेम्स ओड़ेया, फिलीप, ओसवीन तोपनो, जेम्स धान, सुधीर तोपनो, बलदीर बरला, माता एलिस, सिस्टर अलमा बिलुंग, सिस्टर मरियालेना, चारूशिला, सिस्टर विमला, काथलिक सभा के सभापति विजय गुड़िया, एगनेसिया आइंद, मुकेश तोपनो, मसीह तोपनो, समसोन तोपनो, क्लेमेंट भेंगरा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola