खूंटी में चालक सहित ट्रेलर जलाने के आरोपी दो नक्सली गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2018 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : खूंटी की आड़ा घाटी में इसी साल तीन अगस्त को ट्रेलर सहित चालक को जिंदा जलाने के मामले में आरोपी दो और नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार माओवादियों में लक्ष्मण मुंडा और मनय मुंडा शामिल हैं. दोनों जोनल कमांडर बोयदा पहान दस्ते के हार्डकोर सदस्य हैं. एसपी अश्विनी कुमार […]
विज्ञापन
खूंटी : खूंटी की आड़ा घाटी में इसी साल तीन अगस्त को ट्रेलर सहित चालक को जिंदा जलाने के मामले में आरोपी दो और नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार माओवादियों में लक्ष्मण मुंडा और मनय मुंडा शामिल हैं. दोनों जोनल कमांडर बोयदा पहान दस्ते के हार्डकोर सदस्य हैं.
एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है. इसमें लक्ष्मण मुंडा का पहले से भी अापराधिक इतिहास रहा है. लक्ष्मण मुंडा गत 23 अप्रैल को किताहातू चौक पर गणेश मुंडा को गोली मार कर हत्या करने में शामिल रहा है.
इस घटना को उसने बुधराम मुंडा और बच्चन मुंडा के साथ मिल कर अंजाम दिया था. 24 जून को तुपुदाना के सतरंजी बाजार में दवा व्यापारी मुन्ना कुमार की हत्या करने और लेवी नहीं देने के कारण 12 जनवरी को अड़की के हड़ाम सेरेंग मैदान में शौचालय निर्माण कार्य में लगे मुंशी अनिल कुमार यादव की हत्या करने में भी शामिल था. उसकी गिरफ्तारी में सायको थाना प्रभारी उमा शंकर, शिव कुमार, सैट और जिला पुलिस के बल शामिल थे़
पलामू में पांच लाख का इनामी सबजोनल कमांडर गिरफ्तार
मेदिनीनगर. पुलिस ने पांच लाख के इनामी उग्रवादी गुडन जी उर्फ गुडन सिंह को गिरफ्तार किया है. गुडन सिंह उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर है.
पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि इनामी उग्रवादी गुडन की गिरफ्तारी पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के खोहरी मध्य विद्यालय के पास से की गयी है. पुलिस को सूचना मिली थी कि गुडन इलाके में आया हुआ है और वह किसी बड़ी उग्रवादी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसी सूचना के आधार पर उसे िगरफ्तार िकया गया.
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. इस टीम ने घेराबंदी कर गुडन को पकड़ लिया. पकड़े गये उग्रवादी के पास से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किये गये हैं.
विभिन्न थानों में दर्जन भर मामले हैं दर्ज : एसपी ने कहा कि गुडन के खिलाफ पलामू के विभिन्न थानों में लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं. वह इलाके के लिए आतंक का पर्याय माना जाता था. उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है.
गुडन सिंह मूल रूप से चैनपुर के सलतुआ गांव का रहने वाला है. उसके पिता का नाम लितराज सिंह है. छापामारी टीम में अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा, अवर निरीक्षक संजय कुमार नायक व अन्य शामिल थे. एसपी ने बताया कि गुडन की गिरफ्तारी के बाद जेजेएमपी भी पूरी तरह से कमजोर हो गया है और समाप्ति की कगार पर है.
चालक को गोली मार जलते ट्रेलर में फेंक दिया था नक्सलियों ने नक्सली बंदी के दौरान तीन अगस्त को खूंटी-तमाड़ पथ पर सोयको थाना क्षेत्र के आड़ा घाटी में नक्सलियों ने ट्रेलर चालक जोगा सिंह (50) को गोली मारने के बाद ट्रेलर में आग लगा दी थी. फिर जलते ट्रेलर की केबिन में चालक को फेंक दिया था. घटना के बाद पहुंची पुलिस को शव के कुछ अवशेष ही मिले थे. मृत चालक जोगा सिंह पंजाब के रहनेवाले थे और राउरकेला के त्रिलोचन सिंह के ट्रेलर पर लोहे की पाइप लेकर राउरकेला से दुर्गापुर जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




