क्षेत्र की दुकानें बंद रही, नहीं चले यात्री वाहन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण कानून का िवरोध. विपक्षी दलों ने िकया झारखंड बंद, सड़क पर उतरे खूंटी : भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ विपक्षी दलों का गुरुवार को झारखंड बंद का खूंटी में व्यापक असर रहा.शहर की सभी दुकानें बंद रही. वहीं आवागमन पूरी तरह ठप व शहर के सभी निजी स्कूल बंद रहे. बंद को लेकर […]
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण कानून का िवरोध. विपक्षी दलों ने िकया झारखंड बंद, सड़क पर उतरे
खूंटी : भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ विपक्षी दलों का गुरुवार को झारखंड बंद का खूंटी में व्यापक असर रहा.शहर की सभी दुकानें बंद रही. वहीं आवागमन पूरी तरह ठप व शहर के सभी निजी स्कूल बंद रहे. बंद को लेकर शहर में सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किये गये थे. पिपराटोली, मेन रोड, बाजारटांड़ में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी. किसी भी दल का कोई बंद समर्थक मेन रोड में उतरने की हिमाकत नहीं कर पाया. सुरक्षा के बाबत डीसी सूरज कुमार, एसडीओ प्रणव कुमार पाल, एसडीपीओ रणवीर सिंह, प्रोबेशनर डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम स्वयं मेन रोड व अन्य क्षेत्रों में गश्त करते दिखे. सरकारी कार्यालय खुले थे, पर वहां भी लोगों की उपस्थिति काफी कम दिखी. निकटवर्ती मुरहू व अड़की प्रखंड में भी सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे.
तोरपा
तोरपा. विपक्षी दलों का गुरुवार को आहूत बंद का असर तोरपा में भी देखा गया. सुबह से ही दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खुले. वाहनों का परिचालन ठप रहा. निजी वाहन सड़कों पर आवागमन करते देखे गये. बंद को लेकर पुलिस लगातार गश्त लगाती रही. थाना प्रभारी अमित तिवारी स्वयं दिन भर गश्त लगाते रहे.
रनिया
रनिया. भूमि अधिग्रहण बिल को वापस लेने की मांग को लेकर विपक्ष द्वारा आहूत झारखंड बंद रनिया में बेअसर रहा. हालांकि लंबी दूरी के बसों का परिचालन ठप रहा, लेकिन दुकानें खुली रही. प्रखंड मुख्यालय भी खुले रहे. लोगों की उपस्थिति नगण्य रही. क्षेत्र में पुलिस को गश्त लगाते देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










