भवन जर्जर, बरामदे में पढ़ते हैं बच्चे
Updated at : 29 Jun 2018 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

भवन का निर्माण वर्ष 1989-90 में कराया गया था. इसके बाद मरम्मत नहीं सोनाहातू : प्रखंड के हारिण पंचायत अंतर्गत राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय लोवाहीह के दो कमरे का बना भवन जर्जर हो गया है. इसके कारण छात्रों को बरामदे में शिक्षक पढ़ा रहे हैं. यहां नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या कक्षा एक से पांच तक कुल […]
विज्ञापन
भवन का निर्माण वर्ष 1989-90 में कराया गया था. इसके बाद मरम्मत नहीं
सोनाहातू : प्रखंड के हारिण पंचायत अंतर्गत राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय लोवाहीह के दो कमरे का बना भवन जर्जर हो गया है. इसके कारण छात्रों को बरामदे में शिक्षक पढ़ा रहे हैं. यहां नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या कक्षा एक से पांच तक कुल 90 है. दो शिक्षक कार्यरत हैं. छत का प्लास्टर गिरता रहता है. स्कूल में किचेन शेड भी नहीं है. झोपड़ीनुमा खुले स्थान में मध्याह्न भोजन बनाया जाता है. विद्यालय में तड़ित चालक भी नहीं लगाया गया है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र बेदिया ने कहा कि कमरे जर्जर हैं.
विवश होकर बच्चों को बाहर पढ़ाना पड़ता है. हल्की बारिश में हर छत से पानी टपकता है. कई बार विभाग को भवन जर्जर होने की शिकायत की गयी है. मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह मुंडा ने जर्जर भवन का जायजा लेते हुए कहा कि भवन का निर्माण वर्ष 1989-90 में कराया गया था. इसके बाद अभी तक मरम्मत कार्य नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




