खूंटी : बाहरी असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आयें ग्रामीण

Updated at : 12 Apr 2018 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी : बाहरी असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आयें ग्रामीण

खूंटी : जनता के विकास के लिए योजनाओं का निर्माण किया जाता है. ग्रामीण योजनाओं का समुचित लाभ लें. किसी असामाजिक तत्वों के बहकावे में नहीं आयें. इससे आप ग्रामीणों का ही नुकसान हो रहा है. उक्त बातें बुधवार को अड़की के बीरबांकी पंचायत के मध्य विद्यालय परिसर में जिला पुलिस द्वारा आयोजित सामुदायिक पुलिसिंग […]

विज्ञापन

खूंटी : जनता के विकास के लिए योजनाओं का निर्माण किया जाता है. ग्रामीण योजनाओं का समुचित लाभ लें. किसी असामाजिक तत्वों के बहकावे में नहीं आयें. इससे आप ग्रामीणों का ही नुकसान हो रहा है.

उक्त बातें बुधवार को अड़की के बीरबांकी पंचायत के मध्य विद्यालय परिसर में जिला पुलिस द्वारा आयोजित सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि कही.

उन्होंने कहा कि विगत माह से कुछ असामाजिक बाहरी लोग संविधान की गलत व्याख्या कर क्षेत्र के लोगों के बीच वैमनस्यता पैदा कर रहे हैं. ग्रामीणों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठाने की नसीहत दे रहे हैं. जबकि वैसे असामाजिक तत्व खुद कॉरपोरेट में नौकरी करते हैं. उनकी पत्नियां भी सरकारी नौकरी करती हैं.

बच्चे बड़े स्कूलों में पढ़ते हैं. ऐसे में असामाजिक तत्वों के द्वारा ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, सरकारी राशन, आधार कार्ड बनाने से मना करना आदि का लाभ लेने से मना करने की बात कितना उचित है. एसपी ने लोगों से अफीम की खेती नहीं करने की अपील की.

कहा कि इसका बुरा असर परिवार व समाज पर पड़ता है. चुकलू के उप प्रधान सिरका सोय ने कहा कि हमलोग पत्थलगड़ी के विरोध में है. बीरबांकी में आजतक पत्थलगड़ी से संबंधित कोई बैठक नहीं हुई और न ही भविष्य में होगी. हम ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ चाहिए. बीरबांकी के मुखिया जबरा पाहन ने कहा कि खूंटी पुलिस हमेशा क्षेत्र की जनता के हित के लिए काम कर रही है. ग्रामीणों के दिल में पुलिस के लिए बड़ा सम्मान है, जो हमेशा बना रहेगा.

जिऊरी के ग्राम प्रधान बिनसाय मुंडा ने कहा कि संविधान का विरोध करनेवाली पत्थलगड़ी हमारी परंपरा नहीं है. असामाजिक तत्व नयी किस्म के पत्थलगड़ी की आड़ में ग्रामीण को विकास से वंचित करना चाहते हैं. मौके पर एसपी ने ग्रामीणों के बीच साड़ी-धोती, बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री व युुवाओं के बीच खेल सामग्री का वितरण किया. कार्यक्रम में एसडीपीओ रणवीर सिंह, सहायक समादेष्टा जितेंद्र कुमार, प्रोबेशनर डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम, अड़की थाना प्रभारी हरिदेव प्रसाद, अनि कृष्णकांत पांडा आदि मौजूद थे.

मेसरा : झारखंड मुस्लिम एकता कमेटी के तत्वावधान में पुंदाग निवासी अफसाना प्रवीण की हत्या के विरोध में बुधवार को कांके प्रखंड के चंदवे चौक पर प्रतिरोध मार्च निकाला गया. मार्च चंदवे गांव से चंदवे चौक तक आकर सभा में तब्दील हो गया.

कमेटी के सेक्रेटरी जावेद अख्तर अंसारी ने कहा कि एक छात्रा को बेरहमी से जला कर मार दिया जाता है, परंतु प्रशासन हत्यारा को अभी तक पकड़ नहीं पाया है. यह चिंता का विषय है. सभा में मृतका की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर अशफाक खान, हैदर अंसारी, जबुल अंसारी, शेख अफरोज, शेख सुभान, एहमतुल्ला अली, शेख इरफान, महफूज अली, मुस्तफा अंसारी, हामिद खान, अब्दुसलाम मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola