बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत

Updated at : 10 Apr 2018 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत

खलारी : बेमौसम बारिश ने खलारी कोयलांचल के मुख्य बाजार केडी रोड का सूरत बिगाड़ दिया है. पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. केडी रोड के अगल-बगल जहां पूरा बाजार स्थित है, वहीं केडी रोड, खलारी से रांची जाने का मुख्य मार्ग भी है. प्रतिदिन सैकड़ों कोयला ट्रकों से लेकर छोटे-बड़े […]

विज्ञापन
खलारी : बेमौसम बारिश ने खलारी कोयलांचल के मुख्य बाजार केडी रोड का सूरत बिगाड़ दिया है. पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. केडी रोड के अगल-बगल जहां पूरा बाजार स्थित है, वहीं केडी रोड, खलारी से रांची जाने का मुख्य मार्ग भी है. प्रतिदिन सैकड़ों कोयला ट्रकों से लेकर छोटे-बड़े अन्य वाहनों का आवागमन इस सड़क से होता है. कंक्रीट सड़क कई जगहों पर टूट कर धंस गया है. केडी रोड ऐसे भी धूल से भरा रहता है. अचानक हुई बारिश से सड़क पर जमा धूल कीचड़ में तब्दील हो गया है. सड़क पर कीचड़ फैले रहने से स्थिति बदतर हो गयी है. यहां के दुकानदारों को भी काफी परेशानी हो रही है. दुकान के बाहर सड़क पर जमा कीचड़ हटाते दिखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola