कैशलेस ट्रांजेक्शन काे बढ़ावा दें: डीसी

Updated at : 10 Apr 2018 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
कैशलेस ट्रांजेक्शन काे बढ़ावा दें: डीसी

खूंटी : डीसी सूरज कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला इ-गवर्नेंस सोसाइटी की बैठक हुई. जिसमें कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए भीम एप व भारत क्यूआर कोड, डीबीटी की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी. उन्होंने इ-मर्चेंट मैनेजर को जिला शिक्षा अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और सभी शिक्षकों व 9वीं […]

विज्ञापन
खूंटी : डीसी सूरज कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला इ-गवर्नेंस सोसाइटी की बैठक हुई. जिसमें कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए भीम एप व भारत क्यूआर कोड, डीबीटी की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी. उन्होंने इ-मर्चेंट मैनेजर को जिला शिक्षा अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और सभी शिक्षकों व 9वीं से 12वीं के बच्चों का भीम एप इंस्टाल करने का निर्देश दिया.
उन्होंने पीएमजी दिशा के तहत 14 से 60 वर्ष उम्र के लोगों को वित्तीय समावेशन के लिए प्रखंड स्तर पर कार्यरत सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मी को डिजिटली साक्षर करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रशिक्षण देने व पीएमजी दिशा के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं के बच्चों का पंजीयन कराने, लंबित परीक्षा को निष्पादित करने का निर्देश दिया.
उन्होंने इ-मर्चेंट मैनेजर को कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत व बीडीओ के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यशाला आयोजित करने की तिथि निर्धारित करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी व्यापारी वर्ग एवं सरकारी कर्मी, गैर सरकारी कर्मी को संसूचित करेंगे कि भीम एप इंस्टॉलेशन के लिए बैंक में पंजीकृत मोबाइल नं जो स्मार्ट फोन में लगा हुआ हो एवं एटीएम कार्ड लाना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने सीएससी मैनेजर को निर्देश दिया कि सभी प्रज्ञा केंद्र पंचायत भवन में संचालित किये जायें. इ-बैंक मैनेजर को निर्देश दिया कि डीबीटी के लिए जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के साथ समन्वय स्थापित कर कैंप लगा कर सभी बच्चों का खाता खुलवायेंगे. साथ ही संयुक्त खाता को एकल खाता में परिवर्तित कराना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि रुपे कार्ड का वितरण करना सुनिश्चित करेंगे, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. बैठक में संबंधित विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola