खूंटी : महिला समूहों का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता : मंत्री

Updated at : 10 Apr 2018 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी : महिला समूहों का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता : मंत्री

खूंटी : राज्य में महिला समूहों का समग्र विकास किया जा रहा है. उक्त बातें ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही. वे सोमवार को कालामाटी के ग्रामीण सेवा केंद्र में इमली प्रोसेसिंग प्लांट के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि इस प्लांट के खुल जाने से इमली की प्रोसेसिंग कर […]

विज्ञापन
खूंटी : राज्य में महिला समूहों का समग्र विकास किया जा रहा है. उक्त बातें ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही. वे सोमवार को कालामाटी के ग्रामीण सेवा केंद्र में इमली प्रोसेसिंग प्लांट के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि इस प्लांट के खुल जाने से इमली की प्रोसेसिंग कर उसे बाजार में बेचा जायेगा. जिससे महिला समूहों का विकास होगा.
मंत्री ने कहा कि खूंटी में खुले बाजार में इमली बेेचने पर महिलाओं को प्रति किलोग्राम आठ से 10 रुपये मिलता है. अब वही इमली प्लांट में प्रोसेसिंग के बाद 38 से 42 रुपये प्रति किलो बिकेगी. महिला समूहों का विकास झारखंड सरकार का महत्वपूर्ण कदम है. इसी तरह झारखंड में वन औषधि के उत्पादन को ग्रामीण सेवा केंद्र के माध्यम से अच्छी आमदनी उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर सरकार कार्य कर रही है.
महिलाओं के उत्थान के लिए खूंटी जिला में 5411 व राज्य में एक लाख 30 हजार सखी मंडल का गठन कर उनकी आमदनी को दोगुना करने का प्रयास किया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि खूंटी जिला का समग्र विकास उनका दायित्व है. मौके पर विभागीय अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola