सड़क पर उड़ती धूल से लोग हलकान
Updated at : 09 Apr 2018 2:18 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : बीजूपाड़ा मार्ग पर उड़ते धूल का यह आलम है कि बस चालक से लेकर यात्री तक मास्क लगाकर बैठते हैं. बीजूपाड़ा से हजारीबाग तक सड़क का निर्माण अधूरा है. सरकार व सड़क बना रही कंपनी के बीच खींचतान से कार्य रुका हुआ है. स्टेट हाइवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड ने जहां कंपनी को काम […]
विज्ञापन
खलारी : बीजूपाड़ा मार्ग पर उड़ते धूल का यह आलम है कि बस चालक से लेकर यात्री तक मास्क लगाकर बैठते हैं. बीजूपाड़ा से हजारीबाग तक सड़क का निर्माण अधूरा है. सरकार व सड़क बना रही कंपनी के बीच खींचतान से कार्य रुका हुआ है. स्टेट हाइवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड ने जहां कंपनी को काम से हटाकर फिर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं कंपनी ने विभाग के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर की है.
सड़क कि इतनी दुर्दशा है कि खलारी से बीजूपाड़ा तक 24 किमी दूरी तय करने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगता है. वाहनों के पीछे इतना धूल उड़ता है कि बंद शीशे में भी धूल अंदर जाने का भय बना रहता है. निजी वाहन वाले खलारी के ज्यादातर लोग अब बुढ़मू-ठाकुरगांव के रास्ते रांची आना-जाना कर रहे हैं. परेशानी में फंसते वे लोग हैं, जो बसों में सफर करते हैं. लोगों को इस सड़क के जल्द पूरा होने का इंतजार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




