झारखंड : कर्रा में पीएलएफआइ के पांच उग्रवादी गिरफ्तार, इस दस्‍ते जुड़े थे ये लोग, जानें क्‍या हुआ बरामद

Updated at : 02 Apr 2018 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : कर्रा में पीएलएफआइ के पांच उग्रवादी गिरफ्तार, इस दस्‍ते जुड़े थे ये लोग, जानें क्‍या हुआ बरामद

खूंटी : पीएलएफआइ के एरिया कमांडर तिलकेश्वर गोप दस्ते के चार उग्रवादियों को कर्रा के नगड़ा जंगल के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार उग्रवादियों में सुखदेव सिंह, चंद्र किशोर गोप, अकबर गोप (सभी बकसपुर साकेटोली निवासी) सहित नगड़ा निवासी अर्जुन ओहदार शामिल है. इनके पास से एक बंदूक, .315 का राइफल, छह […]

विज्ञापन

खूंटी : पीएलएफआइ के एरिया कमांडर तिलकेश्वर गोप दस्ते के चार उग्रवादियों को कर्रा के नगड़ा जंगल के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार उग्रवादियों में सुखदेव सिंह, चंद्र किशोर गोप, अकबर गोप (सभी बकसपुर साकेटोली निवासी) सहित नगड़ा निवासी अर्जुन ओहदार शामिल है.

इनके पास से एक बंदूक, .315 का राइफल, छह कारतूस, लेवी में प्रयुक्त मोबाइल दो सहित पीएलएफआइ का रसीद के दो बुक बरामद हुए हैं. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने पीएलएफआइ के हार्डकोर उग्रवादी अजीत संगा (सुनरूई निवासी) को भी तपकारा बाजार से गिरफ्तार कर लिया .

किसी बड़ी घटना की हो रही थी तैयारी : एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को सूचना मिली थी कि तिलकेश्वर गोप के निर्देश पर उक्त उग्रवादी नगड़ा जंगल के समीप किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे.

ऑपरेशन एएसपी अनुराग राज, कर्रा थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता, दारोगा जवाहर चौधरी पुलिस बल के साथ नगड़ा जंगल के समीप पहुंचे. पुलिस को देख अपराधी भागने लगे, लेकिन खदेड़ कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. चंद्र किशोर गोप की तलाश पुलिस को दो मामलों में थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola