जनता की सेवा के लिए बनी है पुलिस

Updated at : 30 Mar 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
जनता की सेवा के लिए बनी है पुलिस

खूंटी : पुलिस जनता की सेवा व सुरक्षा के लिए बनी है. जनता को कोई परेशानी हो तो अविलंब बतायें. पुलिस यथासंभव हरेक सहायता प्रदान करेगी. उक्त बातें जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ 94 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को दिगड़ी गांव में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने कही. उन्होंने लोगों […]

विज्ञापन
खूंटी : पुलिस जनता की सेवा व सुरक्षा के लिए बनी है. जनता को कोई परेशानी हो तो अविलंब बतायें. पुलिस यथासंभव हरेक सहायता प्रदान करेगी. उक्त बातें जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ 94 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को दिगड़ी गांव में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने कही. उन्होंने लोगों से अफीम की खेती नहीं करने की अपील की. कहा कि इससे पूरा परिवार बिखरने की कगार पर आ जायेगा.
अफीम की खेती अवैध व कानूनन अपराध भी है. उन्होंने कहा कि डायन प्रथा को दूर करें. वास्तव में कोई डायन नहीं होती है. शिक्षा के विकास से सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जा सकता है. कार्यक्रम में कमांडेंट राज कुमार ने कहा कि सीआरपीएफ जनसेवा को शुरू से प्राथमिकता देती रही है. ग्रामीण सीआरपीएफ एवं पुलिस को हमेशा सच्चा दोस्त मानें. यह सुख-दुख में हमेशा आपसबों के साथ खड़ा है.
कार्यक्रम में दिगड़ी, सपारूम, बुरसू, लुमलुमा, मारंगहातू, रोंगो, लुपूंगडीह व अन्य गांवों के करीब एक हजार ग्रामीण मौजूद थे. जिनके बीच धोती, साड़ी, खाना पकाने के बर्तन, किसानों के बीच खाद-बीज, विद्यार्थियों के बीच पाठ्य सामग्री एवं खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री आदि का वितरण किया गया.
ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच हुई : सीआरपीएफ की ओर से चिकित्सा शिविर लगाया गया. जिसमें सीएमओ डॉ जेएन द्विवेदी ने रोगियों की जांच कर उनके बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया.
कार्यक्रम में मौजूद लोग: कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग राज, द्वितीय कमान अधिकारी अमित सिंहा, उपकमांडेंट जोसेफ लुगुन, निरीक्षक अजीत अधिकारी, थाना प्रभारी मुरहू अरुण कुमार दुबे, पुअनि राजन कुमार,जॉन नाग सहित कई गांवों के ग्राम प्रधान व मुखिया उपस्थित थे.
परंपरागत स्वागत : एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा एवं कमांडेंट राजकुमार के गांव पहुंचने पर काफी संख्या में ग्रामीणों ने परंपरागत रूप से अभिनंदन किया. यह क्षण पुलिस एवं जनता के बीच आपसी मजबूत रिश्ते का गवाह बना.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola