प्रकृति की रक्षा का संदेश देता है पर्व
Updated at : 21 Mar 2018 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : खलारी प्रखंड में सरहुल धूमधाम से मनाया गया. मुख्य कार्यक्रम महावीर नगर सरना समिति ने आयोजित की. पुजारी धनेश्वर पाहन व बंधु पाहन ने पारंपरिक रीतिरिवाज से सरना स्थल की पूजा की. पाहन ने चार मुर्गों की बलि दी. इसमें नारियल तथा सफेद मुर्गा की बलि ईश्वर के नाम पर, लाल मुर्गा गांव […]
विज्ञापन
खलारी : खलारी प्रखंड में सरहुल धूमधाम से मनाया गया. मुख्य कार्यक्रम महावीर नगर सरना समिति ने आयोजित की. पुजारी धनेश्वर पाहन व बंधु पाहन ने पारंपरिक रीतिरिवाज से सरना स्थल की पूजा की. पाहन ने चार मुर्गों की बलि दी.
इसमें नारियल तथा सफेद मुर्गा की बलि ईश्वर के नाम पर, लाल मुर्गा गांव की रक्षा के लिए, गोली मुर्गा सरना मां के लिए तथा काला मुर्गा धरती मां के लिये दी गयी.
कार्यक्रम में अतिथि इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी खलारी राजीव रंजन लाल, खलारी मुखिया बीना देवी, लपरा मुखिया पुतुल देवी, हुटाप मुखिया आशा देवी, खलारी की पंसस सिन्नी समाड, खलारी की पूर्व मुखिया तेजी किस्पोट्टा आदि को तिलक, अबीर, गुलाल लगा कर स्वागत किया गया. अतिथियों ने कहा कि यह प्रकृति का पर्व है. यह पर्व हमें प्रकृति की रक्षा के लिए प्रेरणा भी देता है. धनेश्वर पाहन ने सभी लोगों को तिलक लगाकर आशीर्वाद स्वरूप सरई फूल दिया. शाम में डहु कोचा, जी टाइप व महावीर नगर की खोड़हा टीम सरना स्थल पर झूमर नृत्य करते हुए पहुंची.
सरना समिति की ओर से गाजे-बाजे के साथ सरना झंडा लिये हुए सरना जुलूस निकाला गया. जुलूस में काफी संख्या में महिला-पुरुष, बच्चे मांदर की थाप पर नृत्य करते हुए महावीर नगर, थाना चौक, केडी हिंदूगढ़ी चौक होते हुए सरना स्थल पर वापस लौटे. सरनास्थल पर ही खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया.
कार्यक्रम में राजकुमार उरांव, पारसनाथ उरांव, सुभाष उरांव, सीतमोहन मुंडा, राजेश उरांव, अनिल उरांव, सुरेंद्र उरांव, देवपाल मुंडा, विजय मुंडा, त्रिलोचन उरांव, लक्ष्मण मुंडा, आनंद मुंडा व ग्रामीण शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




