सरहुल महोत्सव में लोगों ने जमकर किया नृत्य
Updated at : 21 Mar 2018 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

कर्रा : प्रखंडस्तरीय सरहुल महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया. कर्रा सरना स्थल पर विधि-विधान से बुधवा पहान की अगुवाई में मां चाला आयो व सिंगबोंगा की पूजा की गयी. रंगुआ मुर्गा की बलि देकर क्षेत्र में सुख-समृद्धि ,अमन-चैन, अच्छी बारिश की कामना की गयी. तत्पश्चात कर्रा सरना से जुलूस निकाला गया. जो मुख्यपथ […]
विज्ञापन
कर्रा : प्रखंडस्तरीय सरहुल महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया. कर्रा सरना स्थल पर विधि-विधान से बुधवा पहान की अगुवाई में मां चाला आयो व सिंगबोंगा की पूजा की गयी.
रंगुआ मुर्गा की बलि देकर क्षेत्र में सुख-समृद्धि ,अमन-चैन, अच्छी बारिश की कामना की गयी. तत्पश्चात कर्रा सरना से जुलूस निकाला गया. जो मुख्यपथ होते हुए डाकघर मुहल्ला, मस्जिद चौक व कर्रा चौक होते हुए वापस सरना स्थल पहुंचा. जुलूस में सभी लोग पारंपरिक वेशभूषा, गाजे-बाजे व ढोल-नगाड़े के साथ चल रहे थे. पहानों ने सभी को सरई फूल भेंट किया. कर्रा चौक पर प्रशासन ने चना, गुड़ व शर्बत देकर जुलूस का स्वागत किया.
जगह-जगह पर स्थानीय लोगों ने शर्बत एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की थी. कार्यक्रम में लगभग 70 खोड़हा मंडली शामिल हुए. उसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ. स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति पर लोग झूमते-थिरकते रहे. युवक-युवतियों में काफी उत्साह देखा गया. सरना स्थल पर विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाये गये थे.
कार्यक्रम को सफल बनाने में सरना जागृति संघ के बसंत होरो, रंजन संगा, महेश, गुडवा हेरेंज, जयमंगल मुंडा, छुनकु मुंडा, अजय खलखो, शनिचरा पड़हा राजा, एतवा हेरेंज, अजय टोप्पो, भीमसेन लोहरा, केदार प्रसाद, चंदा पहान ने प्रमुख भूमिका निभायी. मौके पर एतवा हेरेंज, मेघनाथ ओहदार, अमृत मुंडा, मांगु मुंडा, डुका तोपनो व ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




