खलारी में अब मिलेगी एंबुलेंस

Updated at : 20 Mar 2018 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
खलारी में अब मिलेगी एंबुलेंस

खलारी : सरकारी स्वास्थ्य सुविधा से वंचित खलारीवासियों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो नहीं मिला, लेकिन सरकार ने मुफ्त एंबुलेंस की सुविधा बहाल कर दी. खलारी के जरूरतमंद लोग अब 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस सुविधा ले सकते हैं. सोमवार को महावीर नगर, बुकबुका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक डॉ जीतूचरण राम […]

विज्ञापन
खलारी : सरकारी स्वास्थ्य सुविधा से वंचित खलारीवासियों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो नहीं मिला, लेकिन सरकार ने मुफ्त एंबुलेंस की सुविधा बहाल कर दी. खलारी के जरूरतमंद लोग अब 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस सुविधा ले सकते हैं. सोमवार को महावीर नगर, बुकबुका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक डॉ जीतूचरण राम ने इस एंबुलेंस को खलारीवासियों को सौंप दिया. इससे पूर्व विधिवत उद्घाटन किया गया. विधायक व प्रमुख सोनी तिग्गा नारियल फोड़ कर व फीता काट कर एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन किया.
विधायक ने कहा कि सरकार ने खलारी के लोगों के लिए यह नि:शुल्क एंबुलेंस दिया है. जरूरतमंद नागरिक 108 टॉल फ्री नंबर पर फोन कर अपनी समस्या बताते हुए एंबुलेंस की मांग कर सकते हैं. संबंधित विभाग तुरंत इसकी सूचना एंबुलेंस के ड्राइवर को देगा. इसके बाद ड्राइवर बताये गये पते पर एंबुलेंस लेकर पहुंच जायेगा. यह सेवा पूर्णत: नि:शुल्क होगा. एंबुलेंस खलारी सीएचसी परिसर में रहेगा. पीएचसी के सवाल पर विधायक ने कहा कि इसके लिए वे प्रयासरत हैं.
बुढ़मू पीएचसी के प्रभारी डॉ संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही सीएचसी खलारी में सप्ताह में दो दिन डॉक्टर के बैठने की व्यवस्था की जायेगी. मौके पर प्रमुख सोनी तिग्गा, 20 सूत्री अध्यक्ष भरत रजक, सीओ एसके वर्मा, बीडीओ गौतम प्रसाद साहू, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल, शशिभूषण, मुखिया बीना देवी, पुतुल देवी, मानसी देवी, सिन्नी समाड, एसएस शर्मा, सुमित, संतोष बैठा, भरत, सिंटू कुमारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola