हाइवा की चपेट में आने से एक घायल

Updated at : 08 Mar 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
हाइवा की चपेट में आने से एक घायल

पिपरवार : दामोदर नदी पुल के निकट हाइवा डंपर नंबर जेएच 05 एवाई 6722 की चपेट में आने से बाइक सवार बहेरा निवासी मुमताज (60) घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए बचरा स्थित सीसीएल के क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. […]

विज्ञापन

पिपरवार : दामोदर नदी पुल के निकट हाइवा डंपर नंबर जेएच 05 एवाई 6722 की चपेट में आने से बाइक सवार बहेरा निवासी मुमताज (60) घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए बचरा स्थित सीसीएल के क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया.

इधर लोगों ने चालक को पकड़ कर पिपरवार पुलिस के हवाले कर दिया है. मो मुमताज मछली का कारोबार करते हैं. घटना के समय वे बचरा से मछली बेच कर बहेरा वापस लौट रहे थे. बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे हुई इस घटना के बाद बहेरा के आक्रोशित ग्रामीणों ने अशोक-आरसीएम साइडिंग की कोयला ढुलाई ठप करा कर धरना पर बैठ गये. ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. ग्रामीणों से वार्ता करने आये एजीएम वीके शुक्ला व अशोक पीओ उमेश कुमार विद्यार्थी के साथ कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया. बाद में अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण वार्ता के लिए तैयार हुए.

वार्ता में ग्रामीणों की ओर से एक छह सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. इसमें घायल व्यक्ति का इलाज कराने, इलाज के दौरान प्रतिमाह 12 हजार रुपये मुआवजा देने, नयी बाइक देने, दामोदर पुल से परियोजना कार्यालय तक डिवाइडर को ठीक कर ट्रैफिक सिस्टम को चुस्त करने, डंपरों में ओवरलोडिंग बंद कर तिरपाल ढंक कर कोयला ढुलाई करने, पुल पर पड़े डस्ट को हटाने, बहेरा-कल्याणपुर पथ की मरम्मत करने व प्रदूषण की रोकथाम के लिए नियमित पानी का छिड़काव एवं स्प्रींकलर लगाने की मांग शामिल है. इस पर अशोक पीओ ने सभी मांगों को स्वीकार करते हुए अतिशीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया. इसके बाद दोपहर 2.30 बजे से पुन: कोयला ढुलाई शुरू हुई. वार्ता में रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन, रामचंद्र राम, कासीम उर्फ मुन्ना, मंजूर आलम, असलम अंसारी, सूरज मुंडा, विनोद महतो, जुल्फान, इदरीश, दिरपाल भगत, टुच्चा टानाभगत आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola