मैट्रिक के 7861 व इंटर के 5021 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

खूंटी : आठ मार्च से शुरू होनेवाली इंटरमीडिएट और मैट्रिक की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. इस वर्ष पहली बार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी. इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. मैट्रिक की परीक्षा में कुल 19 परीक्षा केंद्रों पर 7861 परीक्षार्थी […]
खूंटी : आठ मार्च से शुरू होनेवाली इंटरमीडिएट और मैट्रिक की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. इस वर्ष पहली बार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी. इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. मैट्रिक की परीक्षा में कुल 19 परीक्षा केंद्रों पर 7861 परीक्षार्थी शामिल होंगे.
इंटरमीडिएट में नौ केंद्रों पर 5021 परीक्षार्थी शामिल होंगे. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी है़ इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बिरसा कॉलेज में सहायक अभियंता राम सुरेश पाठक, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में जेइ पारस प्रसाद सिंह, राजकीय हिंदी मध्य विद्यालय में गव्य तकनीकी पदाधिकारी सुरेश प्रसाद चक्रपाणी, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय में जेइ अमित कुमार, उर्सुलाइन कॉन्वेंट मध्य विद्यालय में जेइ जावेद मासूम रजा, आरसी बालक मध्य विद्यालय में जेइ मोतीलाल महतो, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में जेइ प्रदीप कुमार, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में जेइ विश्वदीप बागे, उत्क्रमित उच्च विद्यालय अनिगड़ा में सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन भगत को स्टैटिक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




