भाजपा की प्रमंडल स्तरीय बैठक आज, सीएम आयेंगे

Updated at : 27 Feb 2018 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की प्रमंडल स्तरीय बैठक आज, सीएम आयेंगे

खूंटी : कचहरी मैदान में मंगलवार को खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और रांची जिले के भाजपा कार्यकर्ता जुटेंगे़ भाजपा प्रमंडल स्तरीय बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, महामंत्री धर्मपाल जी, मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कई सांसद व विधायक उपस्थित रहेंगे़ सभी उक्त जिलों में भाजपा संगठन की स्थिति की जानकारी लेंगे़ इन जिलों […]

विज्ञापन

खूंटी : कचहरी मैदान में मंगलवार को खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और रांची जिले के भाजपा कार्यकर्ता जुटेंगे़ भाजपा प्रमंडल स्तरीय बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, महामंत्री धर्मपाल जी, मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कई सांसद व विधायक उपस्थित रहेंगे़ सभी उक्त जिलों में भाजपा संगठन की स्थिति की जानकारी लेंगे़ इन जिलों में पंचायत स्तर पर संगठन के गतिविधियों का हाल जानेंगे़ संगठन के पदधारी और कार्यकर्ता भी सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखेंगे.

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है़ इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम स्थल कचहरी मैदान में 110 गुणा फिट आकार की एक वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है. कचहरी मैदान से लेकर शहर के सभी चौक को भाजपा के झंडे एवं होर्डिंग से पाट दिया गया है. ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola