स्कूली बच्चे शिक्षित होकर देश व समाज का विकास करें: शुक्ला

Updated at : 09 Jan 2018 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूली बच्चे शिक्षित होकर देश व समाज का विकास करें: शुक्ला

पिपरवार : शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह का शहादत दिवस सोमवार को बहेरा में समारोह पूर्वक मनाया गया. क्षेत्र के एजीएम वीके शुक्ला ने समारोह में कहा कि बच्चे शिक्षित होकर देश व समाज के विकास के लिए अपनी भूमिका अदा करें, तभी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. विशिष्ट अतिथि ए रहमान ने […]

विज्ञापन
पिपरवार : शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह का शहादत दिवस सोमवार को बहेरा में समारोह पूर्वक मनाया गया. क्षेत्र के एजीएम वीके शुक्ला ने समारोह में कहा कि बच्चे शिक्षित होकर देश व समाज के विकास के लिए अपनी भूमिका अदा करें, तभी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
विशिष्ट अतिथि ए रहमान ने बताया कि आज ही के दिन 1858 में दोनों क्रांतिकारियों को रामगढ़ के चुट्टूपाली घाटी में फांसी दे दी गयी थी. उन्होंने कुरीतियों को दूर कर समाज को शिक्षित बनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा के बच्चों ने शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह के शहादत पर हिंदी व अंग्रेजी में भाषण दिये. इसके अलावा बच्चों के लिए नात, तराना, प्रश्नोत्तरी आदि कार्यक्रम हुआ. अतिथियों ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों को किताब, कॉपी व कलम देकर पुरस्कृत किया. मौके पर मौलाना मो उजैर, मुफ्ती सदर आलम, कारी मोहम्मद रेयासत, हाफिज मो रेयासत, हाफिज शफी आलम, कारी लुकमान, इकबाल हुसैन, इदरीश अंसारी, जुल्फान, मुनेश मुंडा, विनोद महतो, जेपी महाराज, मकसूद, शाहजहां, वासुदेव प्रसाद, मंजूर, दुचा टानाभगत, जेपी महाराज, मकसूद आदि मौजूद थे.
इधर मोमिन कांफ्रेंस झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में चुट्टूपालू घाटी में शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह का शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर इस्लाम अंसारी, आबीद अली, इदरीश अंसारी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola