राज्य के विकास में जुटी है भाजपा सरकार: पाहन

Updated at : 05 Nov 2017 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य के विकास में जुटी  है भाजपा सरकार: पाहन

तोरपा: भारतीय जनता पार्टी खूंटी जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को भारत माता कल्याण मंडप तोरपा में हुई. बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई. बैठक में पिछले दिनों संपन्न कार्यक्रम की समीक्षा की गयी तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया. खिजरी विधायक व अनुसूचित जनजाति के […]

विज्ञापन
तोरपा: भारतीय जनता पार्टी खूंटी जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को भारत माता कल्याण मंडप तोरपा में हुई. बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई. बैठक में पिछले दिनों संपन्न कार्यक्रम की समीक्षा की गयी तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया. खिजरी विधायक व अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार पाहन ने कहा कि भाजपा सभी जाति, धर्म व समुदाय को लेकर राज्य को आगे बढ़ाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड को बेचनेवाले लोग आज राज्य की विकास की बात कर रहे हैं, यह हास्यास्पद लगता है.

बैठक में उपस्थित अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि भाजपा अपने नीति व सिद्धांतों पर चलनेवाली पार्टी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के नीति व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है. आज विकास का काम तेजी से हो रहा है. विपक्ष की बोलती बंद है, उन्हें कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है. विपक्ष सिर्फ लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है.

अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों से जुड़ कर मजबूती से काम करें. सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी तथा उन योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने का काम करें. बैठक में जिला 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप, भाजपा झारखंड प्रदेश के मंत्री व जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, संतोष जायसवाल, तुलसी भगत, चंद्रशेखर गुप्ता, विनोद भगत आदि सहित जिला व मंडल कार्यसमिति के सदस्य तथा विभिन्न मंच मोरचा के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक का संचालन कृपा सिंधु बेहरा ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola