कमल तोड़ने के क्रम में तालाब में डूबा खूंटी का छात्र, मौत

Updated at : 05 Nov 2017 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
कमल तोड़ने के क्रम में तालाब में डूबा खूंटी का छात्र, मौत

खूंटी. पुराने एसडीओ तालाब में डूबने से कमंता निवासी टेपो प्रधान के पुत्र चामु प्रधान की मौत हो गयी. वह राजकीय मध्य विद्यालय में पांचवीं का छात्र था. शाम तक उसका शव तालाब से नहीं निकाला जा सका था. जानकारी के मुताबिक चामु अपने तीन दोस्तों मनीष तिरू, चेतन नाग व जोहन नाग के साथ […]

विज्ञापन

खूंटी. पुराने एसडीओ तालाब में डूबने से कमंता निवासी टेपो प्रधान के पुत्र चामु प्रधान की मौत हो गयी. वह राजकीय मध्य विद्यालय में पांचवीं का छात्र था. शाम तक उसका शव तालाब से नहीं निकाला जा सका था. जानकारी के मुताबिक चामु अपने तीन दोस्तों मनीष तिरू, चेतन नाग व जोहन नाग के साथ शनिवार को तालाब में नहाने गया था.

इसी क्रम में वह कमल तोड़ने के लिए गहरे पानी में चला गया व डूबने लगा. उसे डूबता देख उसके दोस्त भाग निकले. लोगों को घटना की जानकारी दोपहर में मिली. झापा के योगेश वर्मा ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

सीओ विजय कुमार सहित पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब में ढूंढ़ने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली. रविवार को गोताखोरों को बुला कर शव को निकाला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola